The Aspect Ratio

योगी की पाती: सीएम योगी ने श्रावण को जल संरक्षण व सेवा का जनअभियान बनाने की अपील की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम अपनी विशेष पाती ('योगी की पाती') जारी की है।

इसमें उन्होंने नागरिकों से श्रावण मास को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रखकर इसे जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता, सेवा और सामाजिक समरसता का व्यापक जनअभियान बनाने का आह्वान किया है।

सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों से जारी इस संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जनसहभागिता ही विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि पंचतत्वों में जल जीवन का मूल आधार है।

The Aspect Ratio

Every big Uttarakhand story, in perspective

Read the full story