The Aspect Ratio
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अवसंरचना विकास, जनकल्याण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 21 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
इस बैठक में प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और विभिन्न वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए कई प्रमुख निर्णयों पर मुहर लगाई गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों के अनुसार, बुलंदशहर के रास्ते जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 74.467 किलोमीटर लंबे, 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
इस एक्सप्रेसवे में भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के अनुसार इसे 8-लेन तक विस्तारित करने का प्रावधान रखा गया है।
The Aspect Ratio
Every big Uttarakhand story, in perspective