The Aspect Ratio

India Open ‘बंदर’ विवाद पर BAI प्रमुख का बयान वायरल: ‘आएँ तो केला दे दीजिए’

भारत बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का India Open 2026 में हुई ‘बंदर’ और ‘कबूतर की बीट’ वाली घटनाओं पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

इंडियन एक्सप्रेस के ‘आइडिया एक्सचेंज’ कार्यक्रम में उनसे सवाल पूछे जाने पर सरमा ने कहा कि दिल्ली में बंदरों को हटाना आसान नहीं है और “अगर अगली बार बंदर आए, तो उन्हें केला दे दीजिए”—यह क्लिप X पर व्यापक रूप से साझा हो रही

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सरमा ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के प्रावधानों के कारण बंदरों को छेड़ा नहीं जा सकता, इसलिए मैच के दौरान उनके दिखने पर खेल को कुछ समय रोकना पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि “कोई बंदर खेल देखने आ जाए तो उसमें दिक्कत क्या है,” और खिलाड़ियों को दो मिनट रुकने की बात कही।

The Aspect Ratio

Every big Uttarakhand story, in perspective

Read the full story