The Aspect Ratio

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: CM योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, टेक्सटाइल पार्क की दी जानकारी

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पियों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना' तथा 'झलकारी बाई हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना' के पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के चेक भी सौंपे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि के बाद कपड़ा और हथकरघा उद्योग उत्तर प्रदेश में आजीविका और रोजगार का सबसे बड़ा क्षेत्र है।

राज्य में लगभग 2.5 लाख परिवारों के 14 से 15 लाख लोग सीधे तौर पर हथकरघा क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि पावरलूम क्षेत्र को मिलाकर यह संख्या 30 लाख से अधिक पहुंच जाती है।

The Aspect Ratio

Every big Uttarakhand story, in perspective

Read the full story